शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय, जामगाँव आर में
के तत्वावधान में “विकसित भारत के बढ़ते कदम” विषय पर विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली का निर्माण किया। साथ ही पोस्टर एवं “नमो नुक्कड़” के माध्यम से देश के विकास और सामाजिक सरोकारों को प्रस्तुत किया। इस गतिविधि में NSS के स्वयंसेवकों सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रंगोली में विकसित भारत @ 2047 की संकल्पना को दर्शाते हुए सौर ऊर्जा, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, UPI तथा आवास जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। प्राकृतिक हरी पत्तियों एवं फूलों के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इसके साथ
विद्यार्थियों ने स्वच्छता की जिम्मेदारी विषय पर पोस्टर एवं “नमो नुक्कड़” के माध्यम से नशामुक्ति, दहेज प्रथा के उन्मूलन तथा घरेलू हिंसा की रोकथाम जैसे सामाजिक विषयों को प्रस्तुत किया। उन्होंने संदेश दिया कि सामाजिक कुरीतियों से मुक्त, स्वच्छ एवं समानतापूर्ण समाज के निर्माण से ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना हो सकता है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल ने विद्यार्थियों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी चेतना सोनी द्वारा किया गया। सभी विषयों के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रस्तुतियों का अवलोकन कर विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की।







