पाटन। ग्राम सेलूद में आयोजित एक दशगात्र कार्यक्रम में आज साढ़े तीन बजे के करीब अफरा तफरी मच गई। खाना का कार्यक्रम चल रहा था उसी समय पीपल पेड़ में मधुमक्खी के छत्ता पर बंदर खुद गए और मधुमक्खी दशगात्र कार्यक्रम में खाना खाने पहुंचे लोगों पर हमला कर दिया। इसी समय छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा भी कार्यक्रम में शामिल होकर खाने के लिए बैठे थे। अचानक मधुमक्खी आने से वहां भाग दौड़ मच गया।मंत्री श्री वर्मा के तरफ मधुमक्खी को आते देख ड्यूटी पर तैनात तहसीलदार मनोज रस्तोगी मंत्री जी के सामने आ गए। साथ ही उसके सुरक्षा कर्मी भी मंत्री जी को मधु मक्की के हमला से बचाने का प्रयास करने लगे। इस भाग दौड़ में तहसीलदार को मधुमक्खियों ने काट लिया साथ ही उसके कान में भी मधुमक्खी घुस गए। इसके बाद उनका इलाज पास के सेलूद अस्पताल में कराया गया।






