
पाटन। पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम फुंडा में दुर्ग-पाटन मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक अधेड़ घायल हो गया। घटना महादेव अस्पताल और पेट्रोल पंप के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार व्यक्ति सड़क से गुजर रहा था, इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क किनारे नाली में जा गिरा। हादसे में उसके पैर में चोट आई है। बताया जा रहा है कि कार एक महिला चला रही थी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।







