बीजेपी नेता ने नगर पालिका के प्लेसमेंट कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, पानी टैंकर विलंब से पहुंचने पर थे नाराज; कर्मचारी कोतवाली थाना पहुंचे

विज्ञापन


बेमेतरा। नगर पालिका बेमेतरा में कार्यरत एक प्लेसमेंट कर्मचारी को भाजपा नेता गोलू कौशल ने थप्पड़ मार दिया है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता पानी का टैंकर विलंब से (लेट) पहुंचने पर काफी नाराज़ थे।
इस घटना की खबर लगते ही नगर पालिका के सभी प्लेसमेंट कर्मचारी कोतवाली थाना बेमेतरा पहुंच गए और भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने आवेदन ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।