दुर्ग। श्री गहिरा -गुरू धाम यादव सांस्कृतिक भवन वार्ड क्रमांक 24 में पौष पुत्रदा एकादशी पर ठंड से बचाव के लिए गोवर्धनधारी जगतगुरु भगवान् श्री कृष्ण को कंबल पहनाया गया। दुर्ग सांसद की धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल जी ने यादवों महिलाओं के साथ मिलकर पहले पूजा अर्चना किए उसके बाद भगवान के ठंड से बचाने कंबल पहनाया। इस अवसर पर गोपिका दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित दुर्ग के सचिव श्रीमती सुभद्रा साहू जी ने राज्य सरकार द्वारा संचालित होने वाले गौ धाम योजना को मात्रृ संस्था को देने आवेदन पत्र सांसद विजय बघेल के नाम से श्रीमती रजनी बघेल को सौंपा गया।
इस पावन बेला पर विधी विधान से पूजा अर्चना,भजन किर्तन पश्चात् श्री फल,मेवा, मिष्ठान अर्पण कर प्रसाद वितरण किया गया,गोपिका दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित दुर्ग जिला दुर्ग की संरक्षिका बनी श्रीमती रजनी विजय बघेल जी,पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे अध्यक्ष – श्रीमती करूणा यादव, उपाध्यक्ष -श्रीमती अंजू यादव, सचिव -श्रीमती सुभद्रा साहू, संगठन मंत्री- श्रीमती गोदावरी ठाकुर , कोषाध्यक्ष -श्रीमती दीपाली यादव,उप कोषाध्यक्ष -श्रीमती वर्षा रितु यादव , श्रीमती निर्मला यादव, श्रीमती इंदिरा उमरे, श्रीमती सरस्वती यादव, श्रीमती सोनिया देवांगन, श्रीमती ज्योति वर्मा, श्रीमती सरिता विश्वकर्मा सहित गोपिका दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित दुर्ग के महिला सदस्य व पदाधिकारीगण उपस्थित रही।।







