3 जून को महिमा हॉस्पिटल उतई में होगा रक्तदान शिविर

पाटन। महिमा हॉस्पिटल एवं बालाजी ब्लड सेंटर के तत्वावधान में 3 जून 2026 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर महिमा हॉस्पिटल, उतई जिला-दुर्ग में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।

आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद करने की अपील की है। शिविर में रक्तदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। महिमा हॉस्पिटल के डायरेक्टर की ओर से सभी रक्तदाताओं को हेलमेट भेंट किया जाएगा।

इस आयोजन में बालाजी ब्लड सेंटर का सहयोग रहेगा। शिविर को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।