भिलाई । रुआबांधा सेक्टर में गरबा के दौरान देर रात जमकर बवाल हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और समिति के युवकों के बीच हुआ आपसी विवाद मारपीट में तब्दील हो गई। घटना में एक युवक का सिर फूट गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। पुलिस ने बताया कि बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता गरबा देखने के लिए गए हुए थे। इस दौरान दो-तीन युवक आपसी विवाद में गाली-गलौज करने लगे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गाली नहीं देने की नसीहत दी। इसके बाद बात बढ़ गई और सभी आपस में भिड़ गए। पुलिस ने काउंटर एफआईआर दर्ज की है।








