छाटा चौक के पास ब्रेजा कार और पिकअप में टक्कर, कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, चौराहे पर हादसों की आशंका, ब्रेकर बनाने की मांग उठी

पाटन। दुर्ग-पाटन मार्ग पर ग्राम छाटा चौक के पास ब्रेजा कार और पिकअप वाहन के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ब्रेजा कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पिकअप वाहन में मजदूर सवार थे, जिन्हें काम के सिलसिले में ले जाया जा रहा था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, छाटा चौक पर चौराहा होने के कारण यहां हमेशा सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार भी हादसों का प्रमुख कारण बन सकती है। चौराहे से गुजरने वाले वाहनों की गति नियंत्रित नहीं होने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से छाटा चौक के पास सड़क पर ब्रेकर बनाने की मांग की है, ताकि तेज रफ्तार वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाया जा सके और भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते सुरक्षा के उपाय किए जाने जरूरी हैं, जिससे किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।