नगरी/सिहावा, बेलरगांव।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को जनहितकारी और विकासोन्मुख बताते हुए भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मौर्यध्वज सेन ने इसका स्वागत किया है।यह बजट राज्य को समृद्धि आत्मनिर्भर और विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में दूरदर्शी पहल है। जिसमें समाज के हर वर्ग के कल्याण को केन्द्र में रखा गया है। संकल्प थीम पर आधारित यह बजट केवल योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं है। बल्कि उन्हें प्राभावी रूप से धरातल पर लागूं करने की स्पष्ट प्रतिबद्धता दर्शाता है ।बजट में किसानों, महिलाओं , युवाओं, गरीबों और वंचित वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता दी गई है।







