पाटन। नगर पंचायत पाटन में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा चल रहा है। कलेक्टर दुर्ग के निर्देश पर जगह जगह शिविर का आयोजन कर जनता के समस्याओं का निराकरण कर रहे है। वही अधिकारी कर्मचारियों द्वारा शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है जिससे की ज्यादा से ज्यादा लोगो को योजनाओं का लाभ मिल सके। नगर पंचायत पाटन के सीएमओ सौरभ बाजपेई ने बताया की 2 अगस्त को पाटन नगर के अटारी वार्ड में स्थित विप्र भवन में शिविर लगाया जाएगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से 3 बजे तक है। इस शिविर में वार्ड क्रमांक 7,8 और वार्ड 15 के नागरिकों के समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।







