पाटन। अचानकपुर से घुघवा मार्ग पर अभी-अभी एक कार और बाइक आपस में भिड़ंत हो गई । इस घटना में बाइक सवार चालक की उंगली टूटने की जानकारी मिली है। वहीं कार का सामने हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की खबर मिलते ही उतई पुलिस मौके पर पहुंची है। बता दे की कार में सवार लोग घुघवा से अचानकपुर की तरफ जा रहा था इसी दरमियान पेट्रोल पंप के पास कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। कार में महिलाएं भी सवार थी। फिलहाल उतई पुलिस पहुंचकर कार्रवाई कर रही है।







