कार और वेन में जबरदस्त टक्कर, एक महिला की हालत गंभीर, वेन का ड्राइवर भी घायल, पाटन के रानी तराई थाना क्षेत्र का मामला


पाटन। ग्राम खर्रा बाजार चौक के पास आज  कार एवं वन में जबरदस्त टक्कर हुई है। इस टक्कर में कार में सवार एक महिला को जबरदस्त चोट आई है। जो गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा वेन के चालक का हाथ भी फैक्चर होने की खबर है। कार में बच्चे भी सवार थे उन्हें भी चोट आई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खर्रा बाजार चौक मोड़ के पास पाटन की तरफ से एवं रानी तरीई तरफ से आ रही गाड़ी आपस में टकरा गई वन में ड्राइवर ही थे वहीं कार में चार लोग एक फैमिली के ही सवार थे । खबर लेकर जाने तक पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी।