नेशनल हाइवे पर डिवाइडर से टकराकर पुल की दीवार से जा भिड़ी कार, हादसे में दो महिलाओं की मौत; युवक घायल

कोंडागांव।कोंडागांव जिले में नेशनल हाइवे-30 पर ग्राम सारबेड़ा के पास रायपुर से लौट रही एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पुल की दीवार से जा भिड़ी। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में राजेश्वरी ठाकुर और  शर्मिला सरकार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। युवक गंभीर रूप से घायल उसे फरसगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, कार चालक को झपकी आने से वाहन पर नियंत्रण खो गया, जिसके बाद कार डिवाइडर और फिर पुल की दीवार से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद नेशनल हाइवे-30 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। फरसगांव थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।