रिपोर्टर- प्रभा यादव

जशपुर।बगीचा विकासखण्ड में शिक्षक स्कूली छात्राओं के साथ करवा रहे हैं काम। स्कूली बच्चों से साफ -सफाई और गोबर ढुलवाने का मामला सामने आया है। जिसका एक तस्वीर सामने आया है,दरअसल स्कूली छात्राओं से काम करवाने का मामला बगीचा विकासखण्ड के रायकेरा माध्यमिक शाला का है, जहां शिक्षक छात्राओं से काम करवाया जा रहा था। मामला 25 जनवरी की बताई जा रही है, जब शिक्षक स्कूल में स्वीपर नहीं होने की वजह से छुट्टी के दिन घर से स्कूली बच्चों को बुलाकर स्कूल प्रांगण की साफ -सफाई करवा रहे थे। बड़े बड़े बाल्टी में गोबर भरकर मंगाया जा रहा था। बच्चों से स्कूल के शिक्षक काम करा रहे हैं बच्चों के साथ शिक्षिकाएं भी काम करते नजर आ रही हैं।शिक्षिका जीवंती तिर्की का कहना था, कि सभी बच्चे 8 वीं के हैं, स्कूल की स्वीपर नहीं आया है इसलिए हमलोग बच्चों से काम ले रहे हैं और खुद भी कर रहे हैं।मामले की जानकारी मिली है, मामले की जांच की जाएगी जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर कार्यवाही की जाएगी।मनीराम यादव,बीईओ बगीचा-






