मोबाइल को लेकर विवाद में पत्नी ने अपने आप को किया आग के हवाले, महिला गंभीर


पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम चंगोरी में सोमवार को घरेलू विवाद के दौरान एक महिला को आग लगाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पति ने अपनी पत्नी से मोबाइल फोन मांगा था, जिसे देने से इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी बहस के दौरान  पत्नी ने  ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर अपने आपको आग के हवाले कर दिया। पीड़ित महिला का नाम bisantin बाई है।
इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई है, जिसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुँचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। वहीं, पाटन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।