नगरी/सिहावा,बेलरगाँव। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलरगाँव में आयोजित गरिमामय समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यकाल एवं विद्यालय के प्रति योगदान के लिए स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
कार्यक्रम में सभापति के रूप में मोहनी साहू उपसरपंच ग्राम पंचायत बेलरगाँव ,अशकरण पटेल भुतपूर्व अध्यक्ष शाला समिति, चन्दशेखर आडिल अध्यक्ष पूर्व शाला समिति, प्रेमांशु प्रजापति पूर्व विधायकप्रतिनिधि शाला समिति, रामकुमार देवांगन वरिष्ठ शिक्षक ,अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह की शुरुआत स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुई। इसके पश्चात सभापति के द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष नारद साहू, चमेली कश्यप उपाध्यक्ष, पी .सी.झा प्राचार्य सचिव , पदाधिकारियों व सुरेंद्र नेताम, मौध्वधज सेन , रामजी यादव, उमेश साहू , योगेश जुर्री, गजेंद्र नेताम, मति कुमारी बाई नेताम , मति कमला देवी साहू,ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा छात्र-हित एवं विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने की शपथ ली।

इस अवसर पर अध्यक्ष नारद साहू ने अपने उदबोधन मे कहा शिक्षा ही गांव और देश की तरक्की की नींव है। और एक सरकारी स्कूल उस नींव की सबसे मजबूत ईंट है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला हर बच्चा डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर बन सकता है, बस उसे सही मौका और सही माहौल चाहिए।और
हम शिक्षकों के साथ मिलकर सुनिश्चित करेंगे कि बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी न रहे। और स्मार्ट क्लास की मांग करना की बात कही और कहा कि बेलरगांव स्कूल को क्षेत्र का नंबर 1 स्कूल बनाएंगे।वही
वक्ताओं ने कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, ईमानदारी और जिम्मेदारी का निर्वहन करना है। वहीं पूर्व पदाधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
समारोह के अंत में सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं तथा विद्यालय के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। जिसमें विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।







