जशपुर।सन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कपड़े की व्यापारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।जानकारी के मुताबिक,अंगद यादव (उम्र 26 वर्ष )पिता रामपत यादव (उम्र 50 वर्ष) जो की ग्राम खैरागढ़,तहसील सन्ना ,जिला जशपुर का स्थाई निवासी है, जो की बाजार- बाजार में जाकर कपड़े का दुकान करता है,और अपनी निजी पिकअप वाहन में कपड़े लोड करके बाजार के लिए निकला था। उसी समय रास्ते में रामनारायण यादव और उसके पिता रामप्यारी यादव और शिवनारायण बीच सड़क में गाड़ी खड़ा कर रखा था। कपड़े के व्यापारी ने उसे हटाने के लिए कहा तो रामनारायण यादव कहने लगा कि मैं बीजेपी का महामंत्री हूं, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता कहते हुए कपड़े के व्यापारी से मारपीट करने लगे।



तत्पश्चात, शोर- शराबे की आवाज को सुनकर कपड़े व्यापारी के पिता छुड़ाने आया तो उसे भी पकड़ कर मारपीट करने लगे। मारपीट की वजह से कपड़े के व्यापारी के घुटना तथा शरीर के अंदरूनी हिस्से में चोट लगा है।






