पंडरिया।ब्लाक के ग्राम कुंडा स्थित हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में गुरुवार को संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि शाला विकास समिति कुंडा के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा,जनपद सदस्य ,सरपंच हरेंद्र चन्द्राकर ने कक्षा 1 ली,6 वी 9 वी के नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया।सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।जिसके पश्चात सभी बच्चों को पाठ्य पुस्तक प्रदान किया गया।श्री मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा सभी बच्चों विशेष रूप से बालिकाओं के शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उन्होंने सभी बच्चों को नियमित विद्यालय आकर ज्ञान प्राप्त करने की बात कही।उन्होंने कहा कि एक बालिका के शिक्षित होने पर पूरा परिवार शिक्षित होता है,इसलिए सभी पालकों से बालिकाओं को पढ़ाई का अवसर प्रदान करने की अपील की।सरपंच हरेंद्र चन्द्राकर में कहा कि सभी बच्चों को शासन द्वारा पाठ्य पुस्तक,गणवेश,छात्रवृत्ति, सायकल सहित हर प्रकार की सुविधा प्रोत्साहित करने प्रदान किया जाता है।उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि शासकीय विद्यालय में सुविधा के साथ योग्य अनुभवी शिक्षक हैं,इसलिए शासकीय स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजें,साथ ही समय-समय पर विद्यालय जाकर शिक्षक व समुदाय के बीच सामंजस्य बनाये।जनपद सदस्य प्रतिनिधि गोलू सोनवानी,उपसरपंच मुमताज( बाबा)खान ने सभी पालकों से बच्चे को नियमित विद्यालय भेजने तथा स्कूल व गांव का नाम रोशन करने की बात कही तथा मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की।कार्यक्रम में वागीश चन्द्राकर पंचगण,प्राचार्य गुरुदीप सिंह मक्कड़,समन्वयक भागीरथी चन्द्राकर, सालिक यादव,राजेश सोनी, सुनील तिवारी,अवधेश मिश्रा समस्त स्टाप,बच्चे व ग्रामीण उपस्थित थे।







