डबरी संकुल में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ अयोजन


पंडरिया।ब्लाक अंतर्गत ग्राम डबरी में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जिला पंचायत सदस्य अन्नपूर्णा रामगोपाल चंद्राकर, विशिष्ट अतिथि डबरी क्षेत्र के जनपद सदस्य विदेशी राम चंद्राकार रहे ।कार्यक्रम प्रारंभ मां सरस्वती, भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित करके पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ , माला व तिलक लगाकर किया। मुख्य अतिथि श्रीमति चन्द्राकार ने कहा बच्चे राष्ट्र के भविष्य है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित ना हो।शाला में बच्चों के भविष्य गढ़ने का काम होता है,जिसमें शैक्षणिक गतिविधि में बच्चे बौद्धिक,शारीरिक,कला, नैतिकता, अनुशासन, सीखते हैं।संकुल प्रतिवेदन का वाचन संकुल के समन्वयक होरीलाल गबेल ने किया । श्री गबेल कहा संकुल डबरी में 8 प्राथमिक,4 मिडिल स्कूल व एक हाई स्कूल हैं तथा दो प्राइवेट स्कूल संचालित हैं। डबरी संकुल में अभी 1194 विद्यार्थी अध्यनरत है। शासकीय प्राथमिक विभाग में 198 बालक,201 बालिका ,मिडिल विभाग में 147 बालक,175 बालिका हैं। शासकीय स्कूलों के प्राथमिक ,माध्यमिक विभाग में कुल 345 बालक,376 बालिका हैं। श्री गबेल ने शासन से मिलने वाले योजनाओं को बताया जिसमें निःशुल्क प्रवेश, निः शुल्क गणवेश,पाठयपुस्तक, मध्यान्ह भोजन व हाई स्कूल में सरस्वती सायकल योजना को बताया। छात्रों की छात्रवृति की भी जानकारी दिया। श्री गबेल ने कहा अभी शालाओं में प्रवेश जारी है। संकुल प्राचार्य सुखीराम चन्द्राकार ने बच्चों व शिक्षकों को नए शिक्षासत्र की शुभकामनाएं दिया ।शाला समिति के अध्यक्ष विद्याधर तिवारी , पूर्व अध्य्क्ष कामता कश्यप, रघुनंदन चंद्राकार,बैजू निर्मलकर, प्रधानपाठक विद्याधर चंद्राकर, युवराज साहू, प्रदीप साहू,शिक्षिका मधुबाला वैष्णव, राकेश कश्यप,पंचराम बंजारे, धर्मेन्द्र भार्गव,शिक्षा बलदाऊ साहू ,दिलीप देवांगन,राधेलाल टोंडर, छवि यादव, माया गबेल, रामलेश चन्द्राकार, व्यख्याता राजेश चंद्राकर, रमाशंकर, हरिवंश दिवाकर,शिक्षक रामलेश चंद्राकर , फागुराम साहू, संजय चतुर्वेदी सफाई कर्मचारी भगवानदीन, घनश्याम कश्यप व बड़ी संख्या में छात्र उपस्थिति रहे।