छुही में संकूल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने मिठाई खिलाकर बच्चों का किया स्वागत

नगरी/सिहावा,बेलरगांव।विकासखंड नगरी के संकूल केंद्र छुही अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुही में नए शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर संकूल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हुआ कार्यक्रम 01जुलाई 2026 को प्रातः 11 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित हुई ।

जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा , अध्यक्षता जनपद पंचायत नगरी महेश गोटा ,अजय ध्रुव जिला पंचायत सभापति वन विभाग धमतरी रहे

विशिष्ट अतिथियों के रूप में शुभम यदु जनपद पंचायत सहकारिता सभापति नगरी, संजय मरकाम मण्डल अध्यक्ष कुकरेल, माहेश्वरी ध्रुव ग्राम पंचायत छुही, टिकेश्वर साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं महामंत्री कुकरेल, वीरेंद्र श्रीवास संकुल प्राचार्य सलोनी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।
शाला प्रवेश उत्सव के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण, शिक्षा के महत्व पर प्रेरक उद्बोधन तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गई।

संकूल केंद्र छुही के प्राचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार ने क्षेत्र के अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन गुलाल से स्वागत किया गया।