भारतीय जनता पार्टी बेलर मंडल के बूथ क्रमांक 220 और 221 बेलरगाव में मन की बात के 135 वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया

नगरी/सिहावा, बेलरगांव।भारतीय जनता पार्टी बेलर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए विकसित भारत के संकल्प, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता, ‘वोकल फॉर लोकल’, नवाचार, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण, किसानों के योगदान, भारतीय संस्कृति एवं जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार साझा किए। उन्होंने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले प्रेरणादायक व्यक्तियों और जन आंदोलनों का भी उल्लेख किया तथा नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।


कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों पर विस्तृत चर्चा करते हुए उन्हें जन-जन तक पहुँचाने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बेलर मंडल के पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री के विचारों को सभी ने प्रेरणादायी बताते हुए राष्ट्रहित में उनके संदेशों का अनुसरण करने का संकल्प व्यक्त किया। जिसमें मुख्य रूप बेलरगांव के पूर्व सरपंच एवं बेलर मंडल मीडिया प्रभारी उमेंद्र दीवान, मंडल कोषाध्यक्ष उमेश साहू,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, बूथ अध्यक्ष घनश्याम आडील,करण यादव, कल्पना आडील, महेश्वरी साहू उपस्थित थे।