पंडरिया । आज दिनांक 21 दिसंबर रविवार को सिख समाज पंडरिया एवं संयुक्त धरम प्रचार कमेटी छग द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350 साल शहीदी एवं चार साहिब जादो की महान शहीदी को समर्पित निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्त दान शिविर का आयोजन किया जिसमें 250 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया जिन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 70000 रुपए की थी ऐसा सिख समाज द्वारा बताया गया । इस शिविर में रक्त दान का भी आयोजन किया गया था जिसमें 25 दान दाताओं द्वारा रक्त दान किया गया जिसके उपरांत सभी रक्त दान दाताओं को फल एवं जूस वितरण कर प्रमाण पत्र एवं शील्ड से सम्मानित किया गया ।
सिख समाज पंडरिया द्वारा जानकारी दी गई कि इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉ वी पी जायसवाल, डॉ के के तिवारी, डॉ अतुल जैन, डॉ संगीता जैन, डॉ मनोज चंद्राकर , डॉ शगुफ्ता परवीन , डॉ कमलेश सत्यपाल ने अपनी सेवाएं मरीजों के इलाज में दी । जिला चिकित्सालय कबीरधाम एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया का भी सहयोग इस शिविर को सफल बनाने में प्राप्त हुआ एवं श्री राकेश कुमार प्रेमी बीएमओ पंडरिया द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया । शिविर में पल्स पोलियो टीकाकरण का भी आयोजन रखा गया था जिसमें 12 बच्चों को पोलियो का टिका करण किया गया । शिविर में भोजन की भी व्यवस्था की गई थी जिसमें सभी सेवा में कार्यरत एवं अन्य बहुत से लोगों ने भोजन भी ग्रहण किया । सिख समाज पंडरिया द्वारा सभी डाक्टरों , सभी सेवादारों एवं समस्त सहयोगियों को धन्यवाद देकर उन्हें शील्ड एवं शाल से सम्मानित किया।







