शिक्षिका की शिकायत हुई, जांच भी हुई, पर कार्रवाई सिफर, आज जनपद पंचायत के सामान्य सभा में उठाएंगे सवाल, पाटन ब्लॉक के मिडिल स्कूल गोडपेंडरी का मामला


पाटन। शासकीय मिडिल स्कूल गोडपेंडरी की एक शिक्षिका की पर तीन से चार बिंदु पर शिकायत करते हुए जांच की मांग ग्राम पंचायत के सरपंच, शाला प्रबंधन समिति और जनपद सदस्य ने किया था। इसके बाद जांच भी हुई लेकिन अभी तक क्या कार्रवाई हुई इसे लेकर शिक्षा विभाग द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। इससे नाराज जनपद सदस्य दुलेश्वर मानकुर अब इस विषय को जनपद पंचायत पाटन के सामान्य सभा के पटल पर रखने वाले है।