नगरी/सिहावा, बेलरगांव।कृषि एवं ग्राम विकास समिति तथा नवदुर्गा एवं विजयादशमी महोत्सव समिति बेलरगांव के संयुक्त तत्वावधान में नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर दो बड़े आयोजनों की तैयारी जोरों पर है।

समिति द्वारा इस वर्ष युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम रखे गए हैं।

1. एक दिवसीय गरबा नृत्य
दिनांक 17 तारीख, शनिवार को बेलरगांव बस स्टैंड पर एक दिवसीय भव्य गरबा नृत्य का आयोजन किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र की महिलाएं और युवतियां गरबा नृत्य कर माँ दुर्गा की आराधना करेंगी।

2. दो दिवसीय डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता
दिनांक 18 तारीख, रविवार से दो दिवसीय डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता पूरी तरह मैट पर खेली जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधा मिलेगी।
पुरस्कार राशि :
- प्रथम पुरस्कार – 21,000 रुपये
- द्वितीय पुरस्कार – 11,000 रुपये
- तृतीय पुरस्कार – 3,000 रुपये
- चतुर्थ पुरस्कार – 2,000 रुपये
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आसपास के क्षेत्रों की कई टीमें संपर्क कर रही हैं।
इस पूरे आयोजन की तैयारी में समिति के अध्यक्ष मौर्यध्वज सेन, सचिव ओमप्रकाश देवांगन, कोषाध्यक्ष लिलेश प्रजापति, सहसचिव केशर यादवउपाध्यक्ष लोकेश यादव, प्रदीप कौर,भारत नेताम,छत्रदास मानिकपुरी, राकेश सलाम,शिवराम नेताम,कमल नयन, गोविन्द साहू,कैशात गुप्ता, धन्नू साहु,भोला निर्मलकर सहित सभी पदाधिकारी जोर-शोर से लगे हुए हैं।






