होली के एक दिन पहले सड़क हादसा में घायल युवक की मौत, किकिरमेटा में खारुन पुल के दो बाइक की हुई थी भिड़ंत


पाटन।।
होली के एक दिन पहले दो बाइक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना खारुन नदी पर बने किकिरमेटा पुल के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार किकिरमेटा निवासी लोकेश निषाद, पिता टेक राम निषाद, सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताया जा रहा है कि दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई थी, जिसमें लोकेश निषाद को गंभीर चोटें आई थीं।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में शोक की लहर है और गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा खारुन नदी के किकिरमेटा पुल के पास हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।