विजय हजारे में कीर्तिमान का दिन: 39 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, एबीडी भी पीछे छूटे; वैभव के बाद गनी-ईशान का धमाका

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में 36 गेंदों में शतक जड़कर लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में चौथा सबसे तेज शतक लगाया। उन्होंने 54 गेंदों में 150 रन बनाकर एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा और पुरुष लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने।
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में आज का दिन यानी 24 दिसंबर, भारतीय घरेलू क्रिकेट के इतिहास में बेहद खास बन गया। कुछ ही घंटों के भीतर एक के बाद एक ऐसे रिकॉर्ड बने, जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। शुरुआत 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी से हुई, जिन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 36 गेंदों में शतक लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, लेकिन यह रिकॉर्ड ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सका। उसी मैच में बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने इससे भी तेज बल्लेबाजी करते हुए महज 32 गेंदों में शतक ठोक दिया और लिस्ट-ए क्रिकेट में किसी भारतीय द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक अपने नाम कर लिया।