सावनी पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने जनपद अध्यक्ष से की सौजन्य मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चा, जनहित के मुद्दों पर मिला मार्गदर्शन

पाटन। जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक से बुधवार को ग्राम पंचायत सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर पंचायत के विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल में सरपंच प्रतिनिधि चंद्रकुमार हेमंत जांगड़े, गांव के वरिष्ठ सुंदरलाल, उपसरपंच रामानंद चंद्राकर तथा पंच जयपाल यदु शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत में प्रस्तावित विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर जनपद अध्यक्ष का ध्यान आकर्षित किया।

जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए पंचायत के विकास कार्यों के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के संबंध में उचित मार्गदर्शन भी दिया।

मुलाकात के दौरान पंचायत के समग्र विकास, ग्रामीण सुविधाओं के विस्तार एवं जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने जनपद अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पंचायत के विकास में सहयोग की अपेक्षा जताई।