पाहंदा अ में ताश खेलने के दौरान युवकों के बीच विवाद, चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल, एम्स में चल रहा इलाज

पाटन। पाटन क्षेत्र के ग्राम पाहंदा (अ) में ताश खेलने के दौरान युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक अज्ञात युवक ने गांव के ही एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 8 बजे कुछ युवक गांव के बाजार चौक पहुंचे। यहां पहले से कुछ युवक ताश और जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान पहुंचे युवक भी उनके साथ ताश खेलने लगे। बताया जा रहा है कि इसी बीच किसी बात को लेकर युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया।

विवाद के दौरान एक अज्ञात युवक ने गांव के युवक पर चाकू से हमला कर दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद घायल युवक को गंभीर हालत में एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है। फिलहाल हमलावर की पहचान और विवाद के वास्तविक कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।