गरबा में गंगाजल और तिलक लगाने को लेकर विवाद, प्राणघातक हमला, दोनो पक्ष पहुंचे थाना , अपराध दर्ज

भिलाई।।गरबा कार्यक्रम में तिलक लगाने और गंगाजल छिड़कने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामला भिलाई नगर थाना पहुंचा।  घटना में एक युवक को सर पर जोरदार चोट आई है। मिली जानकारी के मुताबिक कल्याण महाविद्यालय में गरबा का कार्यक्रम था। एक पक्ष गरबा में  शामिल होने आने वाले लोगों पर तिलक और गंगा जल छिड़कर रहे थे।

विज्ञापन

इस दौरान एक युवक  ने गंगाजल और तिलक लगाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर जमकर दो पक्षों में विवाद हो गया वहीं युवक साउंड का गाना चेंज करने जा ही रहा था तभी युवक को अकेला पाकर पीछे से लोहे के रात से हमला कर दिया घटना में युवक के सर पर गंभीर चोटे आई है। खबर लगते ही भिलाई नगर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंची मामले को जांच में लिया । घायल को अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।