फर्जी एडिट कर वीडियो बनाकर सरपंच की छवि धूमिल करने तथा सोश्ल मीडिया पर किया अपलोड, सरपंच ने थाना में की शिकायत, पाटन ब्लॉक का मामला

पाटन। ग्राम पंचायत मोतीपुर के सरपंच  मोहन लोधी ने शोशल मीडिया में जारी एक वीडियो करने वाले पर कार्रवाई के लिए अमलेश्वर थाना को आवेदन दिया है। जानकारी के मुताबिक दिनांक 05.05.2025 को छ.ग. पंचायती राज अधिनियम में प्रावधानित नियमों के अनुसार अवैध अतिक्रमण के संबंध में नोटिस राकेश कुमार साहू को दिया गया था कि । उनके द्वारा ख.नं. 595 रकबा 0.20 में से 08 डिसमिल पर अवैध अतिक्रमण कर मकान / दुकान बनाया गया है इस संबंध में वैद्य दस्वावेज हो तो प्रस्तुत करे, करके दिया गया था, जिसके जवाब अपने इस अतिक्रमण के पीछे रजिस्ट्री जुदा भूमि की जानकारी पेपर व प्रतिवेदन के साथ प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यवाही से बचने और दबाव बनाने की नियत से उक्त व्यक्ति द्वारा एक फर्जी और एडिटेड वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया एवं अन्य सार्वजनिक माध्यमों से वायरल किया जा रहा है जिसमें मेरा नाम व पद सरपंच मोहन लोधी का नाम गलत तरीके से प्रस्तुत कर सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई जा रही है।
अतः उक्त कृत्य में शामिल व्यक्तियों पर लोक्शांति भंग, झूठी जानकारी आईटी अधिनियमों के तहत कार्यवाही की मांग किया है।