टोला घाट में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब, तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल तक पहुंचाएगी नि:शुल्क एंबुलेंस, इस नंबर पर कर सकते है कॉल

पाटन। टोला घाट में सोमवार को आयोजित होने वाली कांवर यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर नि:शुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।

यात्रा के दौरान यदि किसी श्रद्धालु की तबीयत खराब होती है या उसे अस्पताल ले जाने की आवश्यकता पड़ती है, तो एंबुलेंस के माध्यम से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया जाएगा।

किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए श्रद्धालु मोबाइल नंबर 8085375155 पर कॉल कर सकते हैं। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता लें।