सेलूद। नवरात्र पर्व को लेकर सेलूद में दुर्गोत्सव समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस अवसर पर माता सेवा-भक्ति के साथ छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक संस्कृति और हास्य-व्यंग्य से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

बजरंग चौक सेलूद स्थित राइस मिल के पास हनुमान एवं राधाकृष्ण मंदिर परिसर में पप्पू चंद्राकर कृत लोक कला मंच गम्मातिहा की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक लोकगीतों के साथ हास्य-व्यंग्य और कॉमेडी की मनोरंजक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम 16 अक्टूबर शुक्रवार को रात 9 बजे से शुरू होगा। नवरात्र के अवसर पर आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है। दुर्गोत्सव समिति आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।





