बांझपन का इलाज के लिए लगेगा निःशुल्क शिविर, रायपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम पाटन में देंगे सेवा, किशोर मेडिकल के पास लगेगा शिविर


पाटन। आगामी 10 अक्टूबर को महिलाओं के मासिक धर्म संबंधित परेशानी, बांझपन का इलाज और परामर्श के लिए निःशुल्क शिविर लगाया जा रहा है। पाटन अस्पताल के सामने किशोर मेडिकल के पास शिविर में  पहलाजानिस आईवीएफ एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर रायपुर के चिकित्सकों की टीम इलाज वो परामर्श देंगे। शिविर 10 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।