पंडरिया- जिला स्वास्थ्य समिति (NCD), कबीरधाम एवं बालको मेडिकल सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 24 अगस्त 2026, सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पंडरिया में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। बालको मेडिकल सेंटर की विशेष रूप से सुसज्जित मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वैन के माध्यम से विभिन्न कैंसर की प्रारंभिक जांच की जाएगी।

शिविर में मुख कैंसर जांच, रक्त संबंधी जांच, स्त्री रोग संबंधी परीक्षण (पैप स्मीयर) तथा विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. दिवाकर पाण्डेय द्वारा मरीजों को परामर्श दिया जाएगा।


पंडरिया बीएमओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि शरीर में असामान्य गांठ, लंबे समय तक न भरने वाला घाव, लगातार खांसी, मुंह में बदलाव, निगलने में कठिनाई, बिना कारण वजन कम होना या महिलाओं में मासिक धर्म संबंधी असामान्य बदलाव जैसे लक्षण होने पर शिविर में जांच अवश्य कराएं।

साथ ही क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ लेने की अपील की है।






