सेवा पखवाड़ा  : सुरपा  में  24 को आयोजित होगा नि: शुल्क दंत चिकित्सा  शिविर , सांसद विजय बघेल रहेंगे विशेष उपस्थित 



जामगांव (आर )  । सेवा पखवाड़ा के अवसर  पर भाजपा  जामगांव आर मंडल द्वारा बाजार चौक सुरपा में 24 सितम्बर 2025 , बुधवार को सुबह 9 : 30    बजे   से निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है । इस मंडल  स्तरीय कार्यक्रम में विशेष रूप से दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल उपस्थित रहेंगे ।
शिविर में रुंगटा ग्रुप के विशेषज्ञ चिकित्सक   परामर्श और उपचार प्रदान करेंगे । कार्यक्रम का दायित्व भाजयूमो अध्यक्ष नारद साहू एवं भाजपा नेता प्रमोद जैन  संभाल रहे है । आयोजन की जानकारी मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू , महामंत्री निर्मल जैन एवं  पुरेंद्र सिन्हा , संयोजक जिनेश जैन , सह संयोजक लुभम बंछोर , तथा मंडल सदस्य गायत्री यादव ने देते हुए क्षेत्र के नागरिकों से नि : शुल्क शिविर का लाभ लेने की अपील की है ।