अंडा। फोटो। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंडा में भारती आयुर्वेदिक हॉस्पिटल पुलगांव चौक दुर्ग के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्राम पंचायत अंडा के सरपंच दिग्विजय सिन्हा के सहयोग से संपन्न हुआ।इस शिविर में हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डाक्टरों की उपस्थिति रही । जिसमें डॉ राकेश कुमार , डॉ नेहा वर्मा , डॉ सरिता सोलंकी , डॉ दीपमाला , डॉ एकता तथा वहा के इंटर्न डॉ रोशनी,डॉ सिंधु,डॉ योगिता,डॉ अमित,डॉ ज्योति,डॉ कुलेश्वर एवं हॉस्पिटल के स्टाफ नर्स दामिनी और चंद्रकांता तथा हॉस्पिटल के कंप्यूटर ऑपरेशन नेमन लाल, पंचायत कर्मचारी एमन चन्द्राकर सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।इस शिविर में पुराने घुटने से संबंधित , लंबे समय से कमर में दर्द , बीपी , शुगर , सीने में दर्द , गैस जैसे अन्य समस्याओं का समाधान किया गया । ग्राम अंडा तथा आसपास के 40 ग्रामीणों ने जाकर जांच कराया और इस शिविर का लाभ उठाया।







