पाटन में बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर 31 मार्च को, भीड़ से बचने पहले से ले सकते है अपाइंटमेंट, लिंक क्लिक करने पर मिल जाएगा मोबाइल नंबर


पाटन । क्षेत्र के अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 31 मार्च 2026, मंगलवार को पाटन में बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक मण्डी कॉम्प्लेक्स स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने किशोर मेडिकल के बाजू में  आयोजित होगा।
शिविर में रायपुर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. निलय मोझरकर (M.B.B.S., D.N.B.) बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जाँच और परामर्श देंगे। इस दौरान बच्चों में मानसिक विकार, शारीरिक विकास (ग्रोथ) से जुड़ी समस्याएं तथा व्यवहारिक दिक्कतों जैसे खाना नहीं खाना, अत्यधिक गुस्सा करना, समय पर बोलना शुरू नहीं करना और ऊंचाई न बढ़ने जैसी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इसके अलावा सर्दी, खांसी, निमोनिया, बुखार, दस्त तथा संपूर्ण टीकाकरण से संबंधित परामर्श भी निःशुल्क उपलब्ध रहेगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी अभिभावकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
शिविर में शामिल होने के लिए इच्छुक अभिभावक अपॉइंटमेंट हेतु किशोर मेडिकल स्टोर्स, मण्डी कॉम्प्लेक्स (सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने), पाटन से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9770715800 और 8085301112 पर संपर्क किया जा सकता है।