आधा दर्जन आईसीयू बेड और ट्रामा सेन्टर के साथ शुरू हो रहा  सर्व सुविधायुक्त अस्पताल, पाटन में चिकित्सा सेवा में इजाफा, पूर्व सीएम भूपेश बघेल करेंगे लोकार्पण

पाटन। पाटन में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक नई पहल के रूप में जोहार हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ 26 अगस्त 2026 को किया जाएगा। अस्पताल का शुभारंभ भगवान शिव के आशीर्वाद के साथ किया जा रहा है।

आमंत्रण पत्र के अनुसार कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शुभारंभ समारोह 26 अगस्त को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।

जोहार हॉस्पिटल का संचालन डॉ. संजय सिन्हा एवं डॉ. रितु सिन्हा द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में आशीष वर्मा, कौशल चंद्राकर एवं अशोक साहू की ओर से भी शुभकामनाएं दी गई हैं।

अस्पताल पाटन स्थित चंडी मंदिर से मटिय मार्ग में  प्रारंभ किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं गणमान्य नागरिकों से शुभारंभ समारोह में शामिल होकर इस नई स्वास्थ्य सेवा के शुभारंभ का साक्षी बनने का आग्रह किया है।

जोहार हॉस्पिटल के शुरू होने से पाटन क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।