संजय साहू
अंडा। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण के परिक्षेत्र नगपुरा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत समारोह का आयोजन बालिकाओं की रैली निकाल कर किया गया। मुख्य अतिथि नंदलाल सेन अध्यक्ष माटी एवं केश कला बोर्ड छत्तीसगढ़, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू ,जनपद सदस्य सरस्वती सेन ,भाना बाई ठाकुर, अजय वैष्णव, नोहर सिंह साहू, सहायक श्रम आयुक्त श्रद्धा केसरवानी श्रम निरीक्षक महेंद्र पाल थे। नंदकुमार सेन ने कहा कि सभी क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन होते रहने से जागरूकता बढ़ रही है, जनपद सदस्य भाना बाई ठाकुर ने कहा कि बेटियों के पढ़ कर अपनी जिम्मेदारियों को खुद निभा रही है आर्थिक और सामाजिक रूप से अपनी रक्षा स्वम् कर रही है।


परियोजना अधिकारी उषा झा ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गरिमा,द्वितीय परमेश्वरी,तृतीय यशोदा ड्राइंग में प्रथम खुशबू, द्वितीय रावी, तृतीय राधा मेहंदी लगाओ में प्रथम यशोदा,खुशी,एवं कशिश क्रमशः द्वितीय और तृतीय रहे
स्कूली बालिकाओं अंजली हिमांशी,खुशबू,सानिया मानसी,इशिका लक्ष्मी मान्या ,द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया विजेता प्रतिभागियो को पुरस्कार वितरण किया गया,कार्यक्रम का संचालन शशि रैदास एवं आभार प्रदर्शन परियोजना अधिकारी उषा झा ने किया।
कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण की पर्यवेक्षक इंदू मिस्र,देवकी साहू,रेखा लोनारे,ममता साहू गीतांजलि, तृप्ति शर्मा ,
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवांगन,पुष्पलता, शारदा मांडले, सरस्वती सिन्हा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रही।
उक्त कार्यकम में श्रीमती इन्दु मिश्रा पर्यवेक्षक द्वारा रंगोली प्रतियोगिता ,ड्रांइग प्रतियोगिता ,कुर्सी दौड ,व्यंजन प्रतियोगिता,मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।






