पाटन। जाम गांव आर थाना के ग्राम गब्दी के बांधा तालाब पार में कुछ लोग ताश जुआ खेल रहे थे। मुखबिर के खबर के बाद पुलिस ने दबिश दिया। कुछ जुआड़ी पुलिस को देख तालाब में कूद कर भाग गए। वही चार जुआड़ी को पुलिस पकड़ने में सफल हुई जिन पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है उनमें भानुप्रताप यादव पिता गैंदाराम यादव उम्र 29 साल ग्राम गब्दी , रोशन ठाकुर पिता अवधराम ठाकुर उम्र 25 साल ग्राम गब्दी , तेजेश ठाकुर पिता तुलाराम ठाकुर उम्र 24 साल ग्राम गब्दी , तामेश्वर ठाकुर पिता सूरजभान ठाकुर उम्र 26 साल ग्राम गब्दी का रहने वाला है। पुछताछ करने पर तास की 52 पत्ती से रूपये पैसो का हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलना बताये तब आरोपियों से जुमला रकम 4050 रू तथा फड से तास के 52 पत्ते एवं दो टच स्क्री न मेबाईल एक नग रियलमी तथा ओप्पोा टच स्क्री न जिसमें टार्च लगा दो नग की पैड मोबाईल कीमती 10000 रू कुल जुमला 14050 मौके पर जप्त किया।।







