ट्यूशन क्लास से घर जा रही बच्ची को ट्रेलर ने चपेट में लिया, ग्रामीणों ने दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग पर एक घंटे चक्का जाम किया, लिखित आश्वासन के बाद ही माने ग्रामीण, ट्रेलर के ड्राइवर फरार


पाटन। दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग पर आज एक ट्रेलर की चपेट में एक 8 वर्षी बच्ची आ गई। इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन ले जाया गया वहां से उनको रायपुर में डी के एस अस्पताल रेफर किया गया। वही बताया जा रहा है कि अभी भी उक्त बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। जैसे ही घटना की जानकारी ग्रामीणों की हुई तो ग्रामीणों ने दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग पर बैठ गए और करीब 1 घंटे तक चक्का जाम कर दिया । चक्का जाम की खबर लगते ही मौके पर नायब तहसीलदार मनोज रस्तोगी सहित पाटन थाना के पुलिस वाले भी पहुंच गए थे।। सभी में चर्चा हुई और सहमति बनी की बच्ची की इलाज का पूरी खर्चा ट्रेलर के मालिक के द्वारा उठाया जाएगा।। साथ ही साथ बच्चे के परिवार को तात्कालिक रूप से इलाज के लिए ₹50000 भी दिया गया ।।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम देवादा में रहने वाली भूमिका यादव पिता मनीष यादव 8 साल कक्षा तीसरी की छात्रा है।। वह ट्यूशन क्लास से वापस अपने घर जा रही थी। इसी दरमियान में दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग को देवादा चौक के पास क्रॉस कर रही थी । तभी ट्रेलर तेज रफ्तार में आई और उसे अपने चपेट में ले लिया इस घटना में बच्ची के ऊपर टेलर का एक पहिया चढ़ गया। जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें आगे की इलाज के लिए डीकेएस रायपुर रिफर किया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ो ग्रामीण महिला पुरुष सड़क पर इकट्ठे हो गए । ग्राम के युवा कांग्रेस नेता भोलेश्वर वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, अनिल साहू सहित 150 से अधिक ग्रामीण सड़क पर जाम कर दिया । जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली पुलिस भी काफी बल के साथ यहां पर पहुंची । पाटन पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। नायब तहसीलदार के आने के बाद चर्चा शुरू हुई । जानकारी के मुताबिक नायब तहसीलदार के द्वारा लिखित में आश्वासन दिया गया कि टेलर के मालिक के द्वारा बच्ची का इलाज का खर्च उठाया जाएगा साथ ही साथ अभी वर्तमान में इलाज हो रही है उसका भी खर्च करने के लिए ₹50000 उनको प्रदान किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश भी देखने को मिली।।