खेत में काम करने जा रही लड़की को तेज रफ्तार हाइवा ने चपेट में लिया, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा में किया तोड़फोड़, जनपद सदस्य ने गंभीर घायल लड़की को पहुंचाया अस्पताल, पाटन ब्लॉक का मामला


पाटन। ग्राम झिट में एक तेज रफ्तार हाइवा ने ग्राम उफरा निवासी मानसी को अपनी चपेट में ले लिया। उक्त लड़की खेत में काम करने साइकिल से जा रही थी। घटना की खबर लगते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंच गए। अभी जनपद सदस्य अंशु रजक घायल लड़की को अस्पताल ले गया। वही बताया जा रहा है हाइवा में तोड़फोड़ भी कुछ लोगो ने किया है।