दोस्तो के साथ  सहेली की जन्म दिन मनाने गई युवती की मौत, अम्लेश्वर थाना क्षेत्र की घटना, फार्म हाउस में हुई घटना, पढ़िए पूरी खबर

पाटन। दोस्तों के साथ अपनी सहेली के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए अमलेश्वर के एक फार्म हाउस में आई एक युवती हादसे का शिकार हो गई। वो फार्म हाउस के स्वीमिंग पूल के पास गिर गई। जिससे उसके सिर पर चोट लगी। उसके दोस्त उसे रायपुर के ओम अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात को उसकी मौत हो गई। रायपुर के एक थाना में मामला दर्ज है, वहीं अमलेश्वर पुलिस ने भी मामले की जानकारी जुटाने शुरू कर दिए है।


जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान वार्ड 27 दलदल सिवनी मोवा रायपुर निवासी मंजू जांगड़े (32) के रूप में की गई है। 29 अगस्त को उसकी सहेली आंचल नायक का जन्मदिन था। वो आंचल के साथ ही अपनी अन्य सहेली दीक्षा वर्मा, जयश्री महानंद, सुमन बाघ और अंबिकेश सिंह सहित कुल आठ लोगों के साथ अमलेश्वर के एक फार्म हाउस पर गई थी। वहां पर सभी पार्टी मना रहे थे। बताया जा रहा है कि जन्मदिन की पार्टी में सभी ने शराब भी पी। इसके बाद स्वीमिंग पूल में नहाने जाते समय वो फिसलकर गिर गई। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी। उसके दोस्त उसे फौरन रायपुर के ओम अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात को उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।