पाटन कालेज में दिखी प्रकृति और छत्तीसगढ़ संस्कृति की झलक

पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकार पीजी महाविद्यालय पाटन में छत्तीसगढ़ प्रकृति एवं संस्कृति विषय पर व्याख्यान लोकगीत लोक नृत्य आदि से सुसज्जित कार्यक्रम का आयोजन आइक्यूएसी के द्वारा किया गया । उद्देश्य – विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ राज्य की भौगोलिक सामाजिक सांस्कृतिक परिदृश्य वनों तथा वनोपजों व खनिजों आदि के संबंध में जानकारी प्रदान करना। विद्यार्थियों को लोक संस्कृति की जानकारी देना , विद्यार्थियों को लोकगीत गायन, वाचन, लोक नृत्य की प्रतिभा को वह अवसर देना है। आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक, समन्वयं आदि मानवीय गुणों का विकास करना था। IQAC द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर पुष्पा मिंज द्वारा की गई व विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक श्री बीएम साहू, क्षेत्र के पत्रकार श्री बलराम यादव व मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार श्री संदीप मिश्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम में 4 समूह नृत्य व 6 लोक गीतों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें पंडवानी की दोनों कापालिक व वेदमती शैली में कुमारी वर्षा चौधरी व कुमारी अंजलि साहू के द्वारा प्रस्तुति दी गई। कुमारी देविका द्वारा भरथरी गीत को जोश पूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया गया। कु. प्रियंका के द्वारा गौरा-गौरी गीत की सुमधुर प्रस्तुति दी गई। छत्तीसगढ़ी आंचलिक गीत चितरंजन दुबे , आर्यन बाँधे के द्वारा प्रस्तुत किया गया। साथ ही करमा, शैला , पंथी नृत्य की आकर्षक व मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में डॉ. पुष्पा पंज के द्वारा छत्तीसगढ़ की सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिदृश्य पर व्याख्यान व श्री प्रवीण जैन द्वारा छत्तीसगढ़ की वन संपदा एवं संस्कृति की द्योतक तथा डॉक्टर एस के भारती द्वारा राज्य की खनिज संपदा एवं भौगोलिक परिदृश्य पर व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अरुणा साव(IQAC संयोजक) तथा आभार प्रदर्शन डॉक्टर साधना रहाटगांवकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के उद्देश्य एवं छात्रों के प्रयास को दर्शकों द्वारा अत्यंत सराहा गया एवं समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।