नेपाल के प्रसिद्ध मंदिर की झलक दिखेगी पाटन में, आत्मानंद चौक के पास सजने लगा है माता का दरबार, भव्य रूप से की जा रही तैयारी

पाटन। जनपद पंचायत पाटन के सामने स्वामी आत्मानंद चौक के पास पिछले कई तीन साल से लगातार दुर्गा पूजा उत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष भी जोर शोर से तैयारी की जा रही है। इस बार पाटन नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र के भक्तो को नेपाल के प्रसिद्ध मंदिर का झलक देखने को मिलेगा। भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। पाटन में तैयारी जोर शोर से चल रही है। युवा दुर्गा उत्सव समिति पाटन के द्वारा तह तैयारी कराई जा रही है। समिति के अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला, उपाध्यक्ष निशांत त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष गौतम कौशिक, सचिव आदित्य तिवारी, अविनाश वर्मा, आसू वर्मा, नीरज सोनी, दीनू शर्मा, आशीष वर्मा, वैभव वर्मा, अप्पू वर्मा, मनोज कुर्रे, निलेश वर्मा, जानू ताम्रकार सहित अन्य सभी सदस्यों के द्वारा लगातार तैयारी पर नजर रखे हुए है।