बच्चों की प्रस्तुति में दिखी देशभक्ति की झलक और देशप्रेम की भावना… संकल्प ‘एक प्रयास’ संस्था द्वारा किया गया आयोजन



पाटन।“15 अगस्त के पावन उपलक्ष्य पर संकल्प – एक प्रयास केंद्र देवादा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ चित्रकला, गीत तथा भाषण प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुतियों में देशभक्ति की झलक और राष्ट्रप्रेम की भावना स्पष्ट दिखाई दी।

कार्यक्रम के अंतर्गत Peer Leader Program में चयनित बच्चों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला सिद्ध हुआ और साथ ही अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना कि वे भी आगे बढ़कर समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएँ। “संकल्प एक प्रयास संस्था के अंतर्गत चल रहे सीख प्रोग्राम की फेलो सोनल वर्मा तथा वॉलेंटियर आस्था और रोशनी, साथ ही सृजन प्रोग्राम की फेलो अर्चना वर्मा और वॉलेंटियर राजेश्वरी एवं बिन्दु ने मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया।”इस अवसर पर मुख्य रूप से जनपद सदस्य श्रीमती  उर्वशी वर्मा उपस्थित रही।