विधायक भावना बोहरा वर्चुअल माध्यम से हुईं शामिल, आदर्श नवयुवक नवधा समिति के तत्वावधान में हुआ आयोजन
पंडरिया-ब्लाक के ग्राम रैतापारा में आदर्श नवयुवक नवधा समिति के तत्वावधान में भव्य भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध भजन गायिका कनक साहू ने माता रानी के सुमधुर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। उनकी भक्तिमय प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा आयोजन स्थल माता रानी के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुईं। उन्होंने अपनी सहभागिता के माध्यम से आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
इस अवसर पर विशेष रूप से जिला पंचायत सदस्य राजेश्वरी महेन्द्र घृतलहरे, जनपद सदस्य रानी मिथलेश चन्द्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र चन्द्रवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता परमेश्वर निरंजन, जलेश चन्द्रवंशी एवं ग्राम सरपंच शेष नारायण बबलू खीराम राहूल लवकेश शिवराम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक आदर्श नवयुवक नवधा समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव एवं हमारी परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
आदर्श नवयुवक नवधा समिति के सदस्यों एवं ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में समिति द्वारा सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।







