रामनवमी पर निकलेगी भव्य बाइक रैली, अमलेश्वर से फुंडा होते पहुंची पाटन, तैयारी शुरू


पाटन। इस बार राम नवमी पर्व काफी हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। ब्लॉक मुख्यालय पाटन में इसकी तैयारी शुरू कर दी है । वही नगर पालिका परिषद अमलेश्वर से भी राम नवमी के दिन भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी। अमलेश्वर के कांग्रेस नेता धर्मेंद्र साहू ने बताया की इस वर्ष रैली काफी भव्य रहेगा। अम्लेश्वर से बाइक रैली निकलेगी जो की फुंडा होते हुवे पाटन पहुंचेगी। पाटन में राम नवमी पर्व निकालने वाली शोभायात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान बाइक रैली का सांकरा, मोतीपुर, जामगांव एम, तर्रा, फुंडा, सहित अन्य स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया जाएगा।