अंडा। शिक्षा, समाज सेवा एवं ग्राम विकास के अग्रदूत स्व. दाऊ कुर्मी प्यारेलाल बेलचंदन जी की 99वीं जयंती सेजेस दाऊ कुर्मी स्व. प्यारे लाल बेलचंदन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गांधी ग्राम तिरगा में श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, समाजसेवियों, पालकों, विद्यार्थियों एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. दाऊ कुर्मी प्यारेलाल बेलचंदन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन थे। अध्यक्षता जनपद पंचायत सदस्य दामिनी मुकेश साहू ने की। विजय दिल्लीवार वर्धमान (शिक्षक)
मोहनलाल हरमुख पूर्वजनपद दुर्ग विशिष्ट अतिथियों में सेवा दल के जीवित एकमात्र सदस्य गुहाराम देशमुख, स्व. दाऊ कुर्मी प्यारेलाल बेलचंदन के सुपुत्र एवं किसान संगठन के पूर्व अध्यक्ष गोपेन्द्र किशोर बेलचंदन, सरपंच घसियाराम देशमुख, बसंती निषाद तथा नेमीन खुटेल उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि प्रीतपाल बेलचंदन ने कहा कि स्व. दाऊ कुर्मी प्यारेलाल बेलचंदन का जीवन शिक्षा, सेवा, पर्यावरण संरक्षण और ग्राम विकास को समर्पित रहा। उनके आदर्श आज भी समाज और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
गोपेन्द्र किशोर बेलचंदन ने कहा कि उनके पिता ने शिक्षा, ईमानदारी और जनसेवा को सर्वोच्च स्थान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कार और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए विद्यालय के
भोजन परोसने के लिए थालियों की व्यवस्था हेतु ₹25,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
साहित्यकार एवं भूतपूर्व शिक्षक विजय दिल्लीवार ने दाऊजी के व्यक्तित्व और समाज निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा भूतपूर्व शिक्षकों हीरालाल दिल्लीवार, अभयराम बेलचंदन, सुरेश ऋषि एवं विजय दिल्लीवार का सम्मान किया गया। साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का भी सम्मान किया गया।
ग्राम तिरगा के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करते हुए बताया कि स्व. प्यारेलाल बेलचंदन के पिता दाऊ भंगीराम बेलचंदन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने श्रमदान कर खरखरा नदी की धारा मोड़कर गांव को बाढ़ से बचाया था। भरदा कला–मोहदी पाट क्षेत्र के किसानों के लिए स्व. दाऊ प्यारेलाल बेलचंदन के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच से बनी सिंचाई परियोजना ने क्षेत्र की धरती की प्यास बुझाई और किसानों को स्थायी सिंचाई का सहारा दिया। आज भी खरीफ सीजन में पानी की कमी होने पर किसान इस परियोजना और बेलचंदन जी को याद करते हैं। गर्मी में भी निस्तारी जल की उपलब्धता उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इस परियोजना की स्वीकृति के लिए उन्होंने कई बार भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारियों से चर्चा कर अतिरिक्त जल उपलब्ध कराने की सहमति दिलाई और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए परियोजना को मंजूरी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में पालक समिति के अध्यक्ष युवराज देशमुख, संकुल प्रभारी रघुनाथ देशमुख, पूर्व जनपद सदस्य मोहनलाल हरमुख, सरपंच तिरगा घसिया राम देशमुख, सरपंच झोला बंसती निषाद, सरपंच भोथली नेमीन खुटेल,
टीकू दिल्लीवार, ऐमन देशमुख, भूपेंद्र बेलचंदन (सांसद प्रतिनिधि), परसराम देशमुख, गैंदालाल देशमुख, बिसौव देशमुख, नंद कुमार देशमुख, विनय ठाकुर, सूरज देशमुख, वीरेंद्र निषाद, नंदलाल देशमुख, पूर्व सरपंच नंद कुमार देशमुख, फिरोज बेलचंदन, दयाराम दिल्लीवार, महेश कुमार बेलचंदन, श्यामू देशमुख, मोहन देशमुख देवीसिंह ठाकुर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ, पालकगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।







