डोमसरा मिडिल स्कूल में भव्य बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने बनाएं छत्तीसगढ़ी व चाइनीज़ व्यंजन

पंडरिया।ब्लाक के ग्राम डोमसरा मिडिल स्कूल में प्राथमिक व माध्यमिक शाला के बच्चों द्वारा भव्य बाल मेले का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया।बच्चों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में भाग लिए।उन्होंने स्वयं पकवान बनाये थे।तथा कुशलता पूर्वक स्टाल का संचालन किया।बच्चों ने स्वयं दुकानों का संचालन करते हुए खरीद-बिक्री, हिसाब-किताब, ग्राहक व्यवहार एवं प्रबंधन का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
बच्चे जहां दुकान सजाए थे।वहीं ग्रामीण व अभिभावक ग्राहक बनकर पहुंचे हुए थे।प्रधान पाठिका कुमुदिनी तिवारी ने बताया कि बाल मेला में बच्चों ने बड़े उत्साह पूर्वक भाग लिए।बच्चे स्वयं मेहनत करके पकवान व कई चीजों के स्टाल लगाए थे।उन्होंने बताया कि बच्चे कार्यक्रम में अत्यंत उत्साहित रहे।मोहन राजपूत ने बताया कि बाल मेला में बच्चों ने बाजार की गतिविधियों में भाग लिया।जिससे उनमें बाजार की संक्रियाएँ, क्रय -विक्रय सहित कई गतिविधियों का ज्ञान हुआ।जो भविष्य में उनके सामाजिक गतिविधियों का हिस्सा बनेंगे।शिक्षिका गिरिजा पटेल,शिक्षक यशवंत पाठक व प्रवीण तिवारी ने बताया कि बच्चों में रचनात्मक विकास के लिए यह बाल मेला आयोजित किया गया है।बाल मेला में बच्चे बड़े उत्साहित नजर आए।उन्होंने बताया कि बाल मेला बच्चों में एक सामाजिक व सहयोगात्मक सोच विकसित करता है।इस दौरान सरपंच गायत्री संतोष सोयम,मुकेश जायसवाल, इंद्रजीत सिंह ठाकुर,भोला जायसवाल, ओमप्रकाश,आनन्दकार सोयाम, बच्चे व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
अनेक व्यंजन बनाएं-
स्कूली बच्चों ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन से लेकर चाइनीज व्यंजन बनाकर स्टाल लगाए थे। स्कूल के सभी बच्चों ने बच्चों ने
इस बाल मेला में बच्चों ने चाट, गुपचुप,भजिया,गुलाबजामुन,चाइनीज पकौड़े,मिठाई,सलौनी,फरा,पास्ता,मैगी सहित सब्जी भाजी में पालक,कुम्हड़ा,लौकी व अमरूद जैसे फल के भी स्टाल लगाए हुए थे।
स्वच्छता का विशेष ध्यान– बाल मेले में बच्चों ने स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया।बच्चों ने दोना व प्लेट के लिए स्टाल के सामने डस्ट बिन की व्यवस्था रखी थी।जिससे गंदगी न फैले।वहीं सफाई का विशेष ध्यान रखा गया।
आत्मविश्वास व रचनात्मकता का विकास–
प्राथमिक शाला के प्रधान पाठिका विश्वलता मानिकपुरी व शिक्षिका निशा सिंगरौल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, सहयोग, आत्मनिर्भरता एवं उद्यमशीलता की भावना विकसित करना था। इस प्रकार के आयोजन बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवनोपयोगी व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करते हैं।